पैरा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित
मेरठ, मई 21 -- यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं बीएल एग्रो के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पैरा पावर लिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के उत्साह और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें खेल सामग्री व पोषण सामग्री भेंट की गई। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में पैरा एथलेटिक्स से फातिमा खातून, रिया सिंह, रितिका पाल, अनमोल वसिष्ठ, आयुष वर्मा, प्रियांश, अनुभव और दीपिका रानी शामिल रहे। वहीं पैरा पावर लिफ्टिंग वर्ग से जैनब खातून, तरनुम और नेहा अटवाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स प्रशिक्षक गौरव त्यागी और पैरा पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षक प्रफुल्ल त्यागी को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.