कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। विशाखापत्तनम में 23 से 27 मार्च के बीच होने वाली आल इंडिया इंटर जोनल पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के राहुल सिंह और दीपेंद्र सिंह भी खेलेंगे। आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होने वाली पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के दोनों पैरा क्रिकेटर सेंट्रल जोन की टीम से खेलेंगे। सेंट्रल जोन का पहला मुकाबला 23 मार्च को वेस्ट जोन के साथ होगा। राहुल और दीपेंद्र इससे पहले राष्ट्रीय पैरा क्रिकेट टीम से भी खेल चुके हैं। यूपी टी-20 पैरा क्रिकेट लीग में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...