आगरा, मार्च 29 -- कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पैरा कमांडो टीम ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में पैरा कमांडो ने मार्कोस कमांडो टीम को आसानी से 98 रन से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। पैरा कमांडो की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन बनाए। अवनीश यादव ने 50, ओम यादव ने 40 रन की पारी खेली। मार्कोस कमांडो टीम के लिए डीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने 3, बलदेव प्रताप ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्कोस कमांडो टीम 18.3 ओवर में सभी विकट खोकर 139 रन ही बना सकी। मनोज यादव ने 28 रन की पारी खेली। पैरा कमांडो टीम के लिए प्रशांत और दीपांशु ने 3-3 विकेट लिए। विजेता बनने पर पैरा कमांडो टीम को ट्राफी के साथ 51 हजार की इनामी राशि कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता ...