गाजियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद में अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की शनिवार दोपहर उनके दोस्त ने ही हत्या कर दी। उनका शव लहूलुहान हालत में साईं उपवन में मिला। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया और उसने गुनाह कबूल लिया है। मोदीनगर के चिराग त्यागी बेंगलुरु में आयोजित आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। आरोपी यश खटीक भी पैरालंपिक खिलाड़ी है। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने आरोपी यश खटीक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण उसकी दावेदारी निरस्त हो गई थी। कथित तौर पर इसी बात का बदला लेने के लिए उसने गोली मारकर चिराग त्यागी की हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर जानकारी के अन...