श्रावस्ती, दिसम्बर 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। स्पोर्ट स्टेडियम भिनगा में सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से पैरा एथलेटिक्स वेलनेस एवं स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत 20 पैरा एथलीट को न्यूट्रिशन किट दिया गया। अतिथियों ने पैरा एथलीट को सभी संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर प्रसाद शुक्ल मैनेजर-सनराइज़ तकनीकी संस्थान ने की। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदन त्रिपाठी एडवोकेट रहे। सदन त्रिपाठी ने कहा कि पैरा एथलीट हमारे समाज के वास्तविक प्रेरणास्रोत हैं। कठिन परिस्थितियों में भी जो हौसला ये खिलाड़ी दिखाते हैं। वह अनुकरणीय है। न्यूट्रिशन किट उनके शारीरिक विकास और खेल प्रदर्शन में सहायक सिद्ध होगी। श्रावस्ती में ऐसे सार्थक कार्यक्रमों के आयोजन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़िय...