काशीपुर, अगस्त 10 -- बाजपुर, संवाददाता। पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो देहरादून स्थित पशुपालन निदेशालय में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की मांगों का विवरण एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के प्रशिक्षित पैरावेट कर्मी पिछले दो दशकों से पशुपालन विभाग के सहयोगी के रूप में कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक पशु चिकित्सा, टीकाकरण और डेटा एंट्री जैसी योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में प्रशिक्षित पैरावेट कर्मियों को कृत्रिम गर्भाधान...