लखनऊ, सितम्बर 6 -- ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ अपनी मांगों को लेकर सोमवार से पशुपालन निदेशालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेगा। प्रदेश भर के पैरावेट, पशुमित्र व मैत्री कार्यकर्ता काफी समय से नियमित मानदेय की मांग कर रहे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रदेश में करीब 10 हजार पैरावेट, पशुमित्र और मैत्री कार्यकर्ता एफएमडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधिया करण, टैगिंग समेत अन्य सभी माहत्वपूर्ण काम करते हैं। इसके बावजूद पैरावेट या पशुमित्र को कोई मानदेय नहीं मिलता। वह बताते हैं कि जनवरी में हमारे नियमित मानदेय (12116 रुपये प्रतिमाह) का प्रस्ताव निदेशालय से शासन को भेजा था। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। विभागीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी पांच सितम्बर तक मांगों पर निर्णय लेन...