कन्नौज, अप्रैल 22 -- कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के सभागार में पैरालीगल वॉलंटियर्स के लिए एक दिवसीय क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया और उन्नाव के अधिकार मित्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम में कानपुर नगर की टीम का नेतृत्व अभिनव तिवारी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इससे अपराध पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे वे सामान्य जीवन में लौट सकें। यह भी पढ़ें- जमीनी स्तर पर सक्रिय रहक...