सीतापुर, अप्रैल 13 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली क्षेत्र में पैरालीगल वालंटियर का काम करने वाली महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दबंगों ने महिला के साथ गाली गलौज व अभद्रता की। पीड़िता के घर पर ईंट पत्थर चलाए। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर भी दबंग नहीं माने। अटरिया थानाध्यक्ष से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई।अटिरया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सिधौली क्षेत्र में पैरालीगल वालंटियर का काम करती है। आरोप है कि 11 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के द्वारे बैठी थीं। तभी गांव निवासी गुड्डू रावत शराब के नशे में वहां से निकला और पीड़िता को गालियां देते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी महिला की चारपाई के पास आकर पकड़ने की कोशिश करने लगा। तभी पीड़िता के भाई ने रोका और उसके परिवार वालों से शिकायत की। आरोप ह...