पैरामेडिकल स्टाफ अप्रशिक्षित मिलने पर 9 अस्पतालों की आयुष्मान आईडी निलंबित, नोटिस जारी
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी और लापरवाही बरतने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ से आई तीन सदस्यीय विशेष टीम की जांच में पैरामेडिकल स्टाफ अप्रशिक्षित मिलने पर जिले के नौ निजी अस्पतालों की आयुष्मान आईडी को फिलहाल निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने सभी संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिनों में जबाव मांगा है।
निजी अस्पतालों में लापरवाही आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए शासन के निर्देश पर लखनऊ से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के जीएम डा. आलोक कुमार तीन सदस्यीय टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। नोडल अधिकारी डॉ. टेकेन्द्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.