शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- जिग्नेरा परिसर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसायटी के पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पैरामेडीकल इंस्टीट्यूट में स्वास्थ्य एवं देखभाल पाठ्यक्रम (बैच 2025) के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित चार दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट 'प्रीमोडियल' का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया और छात्रों को खेलों व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वित्त नियंत्रक दीपक रस्तोगी और डॉ. जेपी सिंह ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को टी-शर्ट व जलपान वितरित किया गया तथा छात्रों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान प्रस्तुत किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, कैरम, शतरंज और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.