देहरादून, अगस्त 19 -- श्रीनगर, संवाददाता। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों और छात्रों को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2026-27 से कोई भी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित करने वाला कॉलेज अथवा संस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं है। विश्वविद्यालय की ओर से स्टैंडिंग कमेटी एफिलेशन के चैयरमेन प्रो. एमएस पंवार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई छात्र-छात्रा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के नाम का उपयोग करते हुए किसी पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में किसी कॉलेज अथवा संस्थान में प्रवेश लेता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी। ऐसे प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय किसी भी प्...