अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- मोहित कुमार, अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई। इसमें राज्य पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन, हल्द्वानी में सीजीएचएस सेंटर खोलने, वन रैंक-वन पेंशन, केंद्रीय मदिरा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने और मोबाइल कैंटीन व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई। यहां मनोहर नेगी, केवी पांडे, केएस रावत, दीवान बिष्ट, होशियार सिंह, केवला नंद, मदन मोहन, हयात सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...