जमुई, अप्रैल 20 -- सोनो । निज संवाददाता प्रखंड के पैरामटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ने सोमवार को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राठ चौधरी से मिलकर एक ज्ञापन समर्पित किया, जिसमें पंचायत के बुनियादी सुविधा जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि संसाधनों के समुचित व बेहत्तर विकास की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत के लगभग 17 हजार आवादी जिसका आजीवका का मुख्य श्रोत बीड़ी मजदूरी से जुड़ा है लेकिन उन्हें वाजिब मजदूरी नहीं मिल पा रही है जिसके कारण उनका जीवन स्तर नहीं सुधर पा रहा है अत: इन बीड़ी रोजगार से जुड़े बीड़ी मजदूरों को उचित मजदूरी मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की उठाई मांग मुख्यमंत्री को समर्पित ज्ञापन में पंचायत के मुखिया रम्भा कुमारी कुशवाहा ने मांग की है कि पंचायत अवस्थित मटिहाना...