बागेश्वर, मार्च 16 -- नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग जम्मू पहलगाम के तत्वावधान में गरुड़ उड़खुली के डनेराखाल में दो दिवसीय पैराग्लाइडिंग उत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न राज्यों से पहुंचे 13 पायलटों ने सफल उड़ान भरी। उड़ान के तीन घंटे बाद पायलटों ने खुमटिया में लैंड किया। स्थानीय ग्रामीणों के लिए अपने गांव में उड़ान भरते पैराग्लाइडर्स को देखना एक ऐतिहासिक पल था। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग पहलगाम के प्रिंसिपल कर्नल हेम चंद्र सिंह ने बताया कि यह आयोजन दो दिन तक चलेगा। पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून, हल्द्वानी, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान के 13 पायलटों ने डनेराखाल मझौलिया ...