गोड्डा, अप्रैल 25 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के पैरडीह में निर्माणाधीन रेल वाशिंग डिपो का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे द्वारा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की वर्तमान गति को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर 2026 तक डिपो पूरी तरह तैयार हो जाएगा। रेल वाशिंग डिपो शुरू होने के बाद गोड्डा रेल मानचित्र पर और मजबूत स्थिति में दिखाई देगा। यहां ट्रेनों की सफाई, प्राथमिक रखरखाव और तकनीकी जांच जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे गोड्डा से दिल्ली, मुंबई तथा दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए नई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने में स्थानीय सांसद की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.