रुडकी, जनवरी 28 -- कुड़ी भगवानपुर में विवादित जमीन की पैमाइश कर रही राजस्व टीम के सामने ही एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, राजस्व टीम भी बिना पैमाइश किए ही लौट गई। भुरनी खतीरपुर गांव के खुर्शीद अहमद का गांव के ही आशिक अली के साथ जमीन का विवाद है। इसकी खुर्शीद ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। इस पर तहसीलदार ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को भूमि का निरीक्षण और पैमाइश करने के आदेश दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.