चंदौली, जून 9 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सभा गजेंद्रपुर में गजेंद्रपुर निवासी एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के आवंटित भूमि पैमाइश को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय लेखपाल, कानूनगो एवं अन्य राजस्व अधिकारियों पर मनमाने ढंग से जमीन की नापी कर सीमांकन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक व्यक्ति की आवंटित भूमि की कई बार अलग-अलग तरीके से पैमाइश कराई गई, जिससे आसपास के किसानों और निवासियों की जमीन प्रभावित हो गई तथा गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा सरहद पर पत्थर स्थापित करने और सीमांकन की कार्रवाई बिना संबंधित किसानों एवं पड़ोसी भूमिधरों को सूचना दिए ही कर दी गई। इससे कई किसानों की जमीन कम दिखाई जाने लगी, जबकि कुछ लोगों की जमीन तो मौके से पूरी तरह गायब...