बांदा, जून 24 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में पैमाइश के दौरान लेखपाल के साथ गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौसड़ क्षेत्र के लेखपाल दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 जून को गांव में अंश सुधार के लिए कैंप लगाया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि लक्ष्मी नाम की महिला पेड़ कटा रही है। उसने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान चुन्नू खां के साथ पहुंचकर पेड़ काटने से मना किया । साथ ही सरकारी भूमि से जुड़े मामले की पैमाइश की गई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में पिटाई व धमकी का आरोप, चार पर केस पैमाइश के दौरान काश्तकार सुरेश ने लेखपाल से गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी झोपड़ी में आग भी लगा दी और ईंट-पत्थर से हमला कर द...