बस्ती, मई 11 -- बस्ती। पुरानी बस्ती के रसूलपुर में भूमि की पैमाइश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र के सुर्तीहट्टा निवासी जनाब अली ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में जमीन की पैमाइश चल रही थी। इसी दौरान विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित गूंगे, अकबर, लाडली और तब्बसुम निवासी रसूलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई राकेश कुमार को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...