मिर्जापुर, जून 12 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना अंतर्गत कोलना गांव के शिवपुर मौजा में 10 जून (बुधवार) को पैमाइश करने गई लेखपाल टीम का कपड़े का सरकारी नक्शा फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने,गाली गलौच देने, व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर शाम रपट दर्ज कर लिया। पुलिस महिला लेखपाल महिमा देवी की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत संबंधित धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। अदलहाट क्षेत्र के कोलना गांव के शिवपुर मौजा में कार्यरत महिला लेखपाल महिमा देवी जो क्षेत्र भुडकुडा परगना भगवत तहसील चुनार ने कार्यक्षेत्र शिवपुर परगना भगवत में कृष्णा प्रसाद पुत्र रामअचल ने आईजीआरएस पर सरकारी चकरोड़ किसान के द्वारा जोतने की शिकायत की थी जिसके समाधान के लिये 10जून समय लगभग 03.45 बजे ट...