पैमाइश कर चकमार्ग का चिह्नांकन किया
कौशाम्बी, जून 15 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने सोमवार को ग्राम हकीमपुर में शिविर लगाया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। शिविर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता जय सिंह की शिकायत पर गांव स्थित चकमार्ग की पैमाइश करते हुए चिन्हांकित किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता शिव चरण की शिकायत पर गांव के आंबेडकर पार्क की पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया। शिविर में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.