पैमाइश कराकर सरकारी भूमि में अतिक्रमण रोकने को कराएं तार फेंसिंग
चित्रकूट, जून 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने धर्मनगरी चित्रकूट स्थित रामघाट के समीप बूड़े हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण का शिकार हो रही सरकारी बेशकीमती जमीन का जायजा लिया। तहसीलदार ने अवगत कराया कि यह भूखंड राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के तौर पर दर्ज है। डीएम ने भूमि की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसीलदार को तत्काल निर्देश दिए कि राजस्व टीम को लगाकर संबंधित गाटा संख्या की पैमाइश कराएं। उन्होंने कहा कि भूमि का नजरी नक्शा तैयार करते हुए अतिक्रमण रोकने के लिए अविलंब कटीले तारों से फेंसिंग कराई जाए। यह भूखंड अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल पर स्थित है।उन्होंने कहा कि भविष्य में इस भूमि का उपयोग पर्यटन विकास अथवा जनोपयोगी परियोजनाओं के संचालन के लिए किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने रानीपुर भट्ट स्थित तालाब की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.