पैमाइश करने गई टीम पर मधुमक्खियों का हमला
लखनऊ, मई 13 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के कैथुलिया गांव में जमीन की पैमाइश करने के दौरान राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मौजूद लोगों ने जंगल में भागकर और पास में खड़ी गाड़ी में बैठकर किसी तरह जान बचाई। इस दौरान कानूनगो जसवंत कुमार और लेखपाल जय प्रकाश को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया।मलिबाबाद तहसील के गहदो क्षेत्र के कानूनगो जसवंत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश और किसान यूनियन की शिकायत पर राजस्व, मलिहाबाद रेंज की वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम वन विभाग की भूमि की पैमाइश करने के लिए मंगलवार को कैथुलिया गांव गई थी। शाम चार बजे नपाई करते हुए टीम जैसे ही जंगल के बाहर सड़क की तरफ पहुंची तभी मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कानूनगो के मुताबिक अगर पास मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.