मथुरा, जून 3 -- थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव जावली में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने गए वेंडर की गाड़ी में रखी क्रेट से बोतल निकालने का विरोध करने पर आरोपी ने सब्बल से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ चालक से मारपीट कर दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज कंपनी, शेरगढ़ में कार्यरत कर्मी दिनेश निवासी गांव अस्तौली, छाता ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने चार बजे गांव जावली में पप्पू ठेकेदार की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई देने गया था। आरोप है कि तभी गांव के कप्तान उर्फ पदम सिंह ने जबरन पेप्सी के पैकेट को फाड़कर बोतलें निकालने लगा। पीड़ित दिनेश और दुकानदार पप्पू ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज कर हाथापाई पर उतारु हो गया। आरोपी कप्तान घर से लोहे का सब्बल लाया और कोल्ड ड्रिंक लदी गाड...