सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी एक महिला ने उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी जीएसटी पंजीकरण कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया हाल ही में उन्हें आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला था। नोटिस में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान जेएमवी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के साथ हुए लेनदेन की जानकारी मांगी गई। यह देखकर वह हैरान रह गईं, उन्होंने कभी किसी कंपनी के साथ कारोबार नहीं किया है। उन्होंने जीएसटी पोर्टल पर अपने पैन नंबर से जुड़ी जानकारी की जांच की। जांच में पता चला उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बिना उनकी जानकारी के दो अलग-अलग जीएसटी पंजीकरण कराए गए थे। एक पंजीकरण सुमित एंटरप्राइजेज नाम से 21 फरवरी 2023 को करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.