दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। शहर के खानका चौक स्थित पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी की पत्नी की स्थिति गर्भावस्था के अंतिम चरण में गंभीर हो गई। जांच में पाया गया कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर अत्यंत कम था। ऐसे में पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर में आयुष्मान कार्ड पर उनका पूरा इलाज सुनिश्चित किया गया। इस जटिल मामले का नेतृत्व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया नारायण ने किया। अस्पताल के निदेशक डॉ. सूर्य नारायण ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक संस्थान चलाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है और हम सुनिश्चित करते हैं कि इसका लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...