हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- चेहराकलां, सं.सू. दशहरा पर्व पर आंधी के बीच हुई तेज बारिश से चेहराकलां में कटनी को तैयार हो रही धान की फसल कई जगहों पर गिर गई है। इससे किसानों को नुकसान की प्रबल आशंका बनी हुई है। किसान के बीच मायूसी छा गई है। हालांकि सभी किसानों की धान की फसल नहीं गिरी है, लेकिन अधिकांश वैसे किसानों की धान की फसल जिसमें बालिया पक रही थी, वे गिर गई हैं। खेतों में बारिश का पानी जलजमाव का रूप ले रहा है। जो फसल गिर गई है उसमें सड़गलकर नुकसान होना तय है। अभी भी मौसम साफ नहीं हुआ है। और कहीं बारिश हुई तो सभी किसानों के धान फसल में नुकसान होना तय है। चेहराकलां-01- चेहराकलां में गिरी धान फसल।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.