मुंगेर, जून 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग के कच्ची मोड़ डंगरी नदी के समीप एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक के धक्के से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बनगामा पंचायत के धपरी गांव निवासी अजय यादव प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को भी साइकिल से आइसक्रीम बेचने हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने आइसक्रीम विक्रेता अजय यादव की साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो कर सड़क पर गिर गया जबकि धक्का मारने के बाद मालवाहक ट्रक का चालक ट्रक लेकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- मालवाहक ट्रक के धक्के से साइकिल सवार आइसक्रीम विक्रेता जख्मी वहीं मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रक को खदेड़ कर और बाइक से घेर कर चालक को...