बक्सर, फरवरी 14 -- रामेश्वर नाथ मंदिर पर हुआ पारंपिरक भक्ति गीत का गायन फोटो-27, कैप्सन :- रामेश्वरनाथ मंदिर के मां पार्वती के श्रृगांर के दौरान भजन गाती महिलाएं बक्सर। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शहर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में माता पार्वती के सिंगार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से मां पार्वती की आराधना की। भक्ति संगीत से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पुजारी गोवर्धन पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, विक्की पाण्डेय, राहुल केशरी, रोहित केशरी, सोनू तिवारी, गोविन्द चौबे, वामन मिश्रा एवं राहुल तिवारी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। मणियां उपस्वा...