पैनल अस्पतालों पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने लगाए मनमानी के आरोप
फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने सरकार के पैनल पर शामिल निजी अस्पतालों के निदेशकों को पत्र लिखकर इलाज के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। संघ ने आरोप लगाया कि कैशलेस सुविधा होने के बावजूद मरीजों से अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे बुजुर्ग कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के जिला प्रधान नवल सिंह, सचिव लज्जाराम और प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने बताया कि सरकार द्वारा छह गंभीर बीमारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है, लेकिन कई अस्पताल मरीजों से 20 प्रतिशत तक भुगतान ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेडिक्लेम भुगतान नहीं होने पर पेंशनरों में रोष इसके अलावा ओपीडी पर्ची, बेड चार्ज और डॉक्टर विजिट के नाम पर भी अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.