चमोली, दिसम्बर 15 -- ज्योतिर्मठ खेल मैदान में आयोजित पैनखंडा महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में रविवार देर रात तक लोक गायक दर्शन फरस्वाण के गढ़वाली गीतों और भजनों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। लोक गायक दर्शन फरस्वाण ने कहा कि नृसिंह भूमि ज्योतिर्मठ में सांस्कृतिक प्रस्तुति देना उनके लिए विशेष आनंद की बात है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आकर उन्हें सदैव नई ऊर्जा मिलती है और भविष्य में भी जोशीमठ में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वे अपनी प्रस्तुतियां देते रहेंगे। दर्शन ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हे नंदा हे गौरा भजन से किया। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शक अपने पसंदीदा गीतों की फरमाइश करते नजर आए। उनके...