अररिया, मई 3 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के पहुंसरा पंचायत होकर गुजरने वाली अररिया सुपौल रेल में बेहद कम ऊंचाई पर बन रहे रेलवे ब्रिज से पहुंसरा पंचायत के कई गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। लोग इस गांव से उस गांव तक जाने के लिए कई किलोमीटर घूमकर जाने को मजबूर है। कुछ लोग पैदल झुककर ब्रीज पार करने को मजबूर है। वहीं ऑटो, टेम्पू आदि किसी तरह सड़क के साइड होकर ब्रिज के नीचे जाते दिखे। स्थानीय ग्रामीण ननकू, सोनू सिंह, प्रदीप सिंह, जयमाला देवी आदि ने बताया कि रेलवे ब्रिज सड़क पर बनने से यातायात बाधित है। हमलोगों को सबसे बड़ी समस्या खेतों से अनाज को घर तक ले जाने की मजबूरी है। यह भी पढ़ें- पहुंसरा में हो रहे ब्रिज निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका, किया प्रदर्शन खेतों में ही अनाज की तैयारी करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि बग...