पैदल यात्रा से नशे के विरुद्ध अलख जगाई
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- भरथना। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को प्रेरित करने के लिए नशा मुक्त युवा, विकसित भारत में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण दिखाने के साथ की गई। मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित पैदल यात्रा में सैकड़ों छात्र छात्राओं और युवाओं ने शामिल होकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। मेरा युवा भारत की उपनिदेशक सोनिका चन्द्रा ने इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताकर युवाओं से इसमें जुड़ने की अपील की। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- नशा से मुक्त रह नया और विकसित समाज बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.