अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- अभिषेक साह, अल्मोड़ा। 12 ज्योतिर्लिंग व चारधाम की पैदल यात्रा पूरी कर 315 दिनों बाद अल्मोड़ा लौटे मनोज पांडे का भव्य स्वागत किया गया। लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद अपने गृहक्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय लोगों, मातृशक्ति एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मिला लोगों का प्रेम, सम्मान और अपनत्व उनके लिए जीवनभर की अमूल्य पूंजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...