पीलीभीत, जून 10 -- जहानाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विभिन्न समस्याओं को लेकर मिलने का मन बना कर निकले रामपुर के औरंगनगर खेड़ा थाना खजुरिया बिलासपुर निवासी बलवीर सिंह गंगवार पैदल पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने अपनी यात्रा आठ जून को शुरू की थी। जहानाबाद पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की। प्रभारी निरीक्षक जय शंकर ने बताया कि जिले के दूसरे थाना क्षेत्र में रवाना होने पर उन्होंने दूसरे कार्यक्षेत्र वाली पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पैदल यात्रा कर रहे बलबीर सिंह ने बताया कि किसानों तथा जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर 350 किलोमीटर पैदल चलकर वे मुख्यमंत्री से मिल कर दिक्कतों को बताएंगे। यह भी पढ़ें- पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलने निकले बलवीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...