फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने सुरक्षा, शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह ने पुलिस टीम के साथ सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। बिना कागजात के वाहन चालकों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त निर्देश देते हुए तुरंत कब्जा हटाने को कहा। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में सघन वाहन जांच में 8 वाहनों से वसूला गया 56 हजार जुर्माना पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कि...