प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- गौरा। होली पर्व पर कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो सके इसके लिए पुलिस अपनी तैयारी में है। इसी क्रम में मंगलवार शाम थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने फतनपुर थाने में तैनात पुलिस बल के साथ रामापुर, फतनपुर,सुवंशा, गीतानगर, बीरापुर आदि बाजारों में फुट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने फुहड़ गीत बजाने व किसी को जबरन रंग लगाने आदि को लेकर लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...