हाथरस, जून 23 -- पुरदिल नगर । कस्बे के युवा सनातन धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी दिनेश शर्मा ने अपनी अद्भुत आस्था, दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए मंगलवार को अपनी 45 दिवसीय पदयात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी के पावन दरबार में पहुंचकर दर्शन प्राप्त किए। अब वह अमरनाथ के लिए रवाना हो गये है। दिनेश शर्मा 10 मई को अपने निवास पुरदिल नगर से नगर भ्रमण एवं नागरिकों के आशीर्वाद के पश्चात अमरनाथ यात्रा लगभग-1700 किलोमीटर के लिए पैदल रवाना हुए थे। इस कठिन यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक प्रमुख सिद्धपीठों एवं शक्तिपीठों के दर्शन किए, जिनमें कर्णवास, बेलोन, चौडरे वाली देवी, शाकंभरी देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैना देवी, चिंतपूर्णी देवी, ज्वाला देवी, नागरकोट (ब्रजेश्वरी देवी), बगलामुखी देवी तथा चामुंडा देवी प्रमुख हैं। इन सभी दिव्य धामों में माता क...