गाजीपुर, मई 15 -- सैदपुर। वैश्विक ऊर्जा संकट में ईंधन खपत कम करने के क्रम में सैदपुर भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर और कई सभासद गुरुवार को पैदल ही बोर्ड की बैठक में प्रतिभाग लेने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। बताया कि प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की सोच से प्रेरित होकर नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने यह पहल की। चेयरमैन ने लोगों से भी कम से कम ईधन प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर सभासद हिमांशु सोनी, गीता देवी, रजनीकांत पांडेय, हरिशरण वर्मा, अशोक कांस्यकार,इरफान आदि रहे। यह भी पढ़ें- तेल बचाने की बैठक में सिर्फ पैदल चलने पर चर्चा यह भी पढ़ें- अफसरों व माननीयों के काफिलों में नहीं नजर आई कटौती यह भी पढ़ें- बिना एस्कॉर्ट एक सरकारी वाहन से मेरठ से गाजियाबाद गए कमिश्नर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...