रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- रुद्रपुर। सड़क पर पैदल चल रहे युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह हल्द्वानी के गन्ना सेंटर निवासी अमित अपनी बहनों के साथ किसी कार्य से रुद्रपुर कोतवाली आया था। काम निपटाने के बाद अमित पैदल रोडवेज स्टेशन की ओर बढ़ गया। जबकि उसकी बहनें पीछे से ई-रिक्शा में आ रहीं थीं। जब अमित रोडवेज स्टेशन के पास पहुंचा तो वह सड़क पर गिरा हुआ मिला और उसके पास तीन युवक खड़े थे। इसी दौरान युवक अमित का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। यह दृश्य देखकर अमित की बहनों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। तीनों युवकों का पीछा किया। जिसमें से दो को पकड़ लिया गया। जबकि एक फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि दोनों पकड़े गए युवकों को चौकी...