उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। हसनगंज थानाक्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामचरण शुक्रवार रात किसी काम से पैदल जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। मौके पर सर्वेश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल, पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पीएम को भेजा। शनिवार सुबह मृतक सर्वेश के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.