बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता । नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार थार कार ने डीएम के अर्दली को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया है। शहर के डीएम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, डीएम कार्यालय में अर्दली के पद पर तैनात है। वह शनिवार की रात करीब 11 बजे डीएम कॉलोनी रोड की ओर पैदल जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही सुरेंद्र उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख वहां पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के दौ...