हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई। सांडी जरौली नेवादा मार्ग पर ऊसर पुरवा के पास पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। इससे किसान की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार तीन लोगों में से पीछे बैठे युवक को भी हल्की छोटें आई। दो युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सांडी थाना क्षेत्र के ऊसर पुरवा 53 वर्षीय लालाराम खेती किसानी करते थे। उनके एक 17 वर्षीय बेटा निमित है। चचेरे भाई राहुल ने बताया कि शनिवार की देर रात लालाराम पैदल खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में सांडी जरौली नेवादा मार्ग पर ऊसर पुरवा के पास नशे में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। इससे लालाराम गंभीर घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार एक युवक भी गिरकर जख्मी हो गया। जबकि अन्य दो मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.