लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज इलाके में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।इससे उनकी मौत हो गई।लीला सिनेमा नवल किशोर रोड निवासी मुन्नालाल (45) कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। परिवार में पत्नी अनीता और दो बच्चे तनीषा और आयुष है। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह निजी काम से पैदल जा रहे थे। तभी बाजपेई पूड़ी से मेफेयर की ओर जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह उछलकर सड़क पर जा गिरे। इससे मुन्नालाल की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...