बलिया, अप्रैल 18 -- बैरिया। साधन के अभाव में पैदल जा रही मां-बेटी को पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से घर तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्यशैली की लोग सराहना कर रहे है। इलाके के जयप्रकाशनगर की एक महिला बेटी के साथ शुक्रवा को इलाज कराने के लिए बिहार के छपरा गयी थी। वहां से वापस लौटने में दोनों को देर हो गया। वापसी में उन्हें केवल मांझी तक साधन मिल सका। वहां से उतरने के बाद दोनों पैदल ही सरयू नदी पर यूपी-बिहार के बीच निर्मित जयप्रभा सेतु को पार चांददियर पहुंची और फिर बंधा के रास्ते घर की ओर जा रही थी। इसी बीच चक्रमण करते हुए एसओ बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह गुजर रहे थे। यह भी पढ़ें- जयप्रभा सेतु से युवती ने लगाई छलांग रात के करीब नौ बजे महिला और युवती को अकेला जाता देख उन्होंने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद पूछताछ कर मामले की जानकारी ली तथा अपने वाहन...