गाजीपुर, अप्रैल 3 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर मरदह थाना के बरही गांव के पास दवा लेकर पैदल घर जा रही महिला से बाइक पर आए एक पुरुष और महिला ने छिनैती की। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर मरदह पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ढोड़ावीर गांव निवासी प्रेमा चौहान दवा लेकर बरही चट्टी से घर लौट रही थी। बरही गांव के पास सुनसान स्थान था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक पुरुष और महिला आए। बाइक सवार पुरुष ने पैदल जा रही महिला को पकड़ लिया और उसके साथ आई महिला ने प्रेमा चौहान के दोनों कानों का सोने का कर्ण फूल निकाल लिया। गले का मंगलसूत्र भी निकालने का प्रयास किया लेकिन मंगलसूत्र प्रेमा के बाल में फंस जाने पर दोनों बाइक पर सवार होकर गाजीपुर की तरफ भाग गए। रोती बिलखती महिला को देखकर ग्रामीणों की भ...