प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से पैदल घर जा रही महिला बुधवार शाम अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। कोहंडौर थाना क्षेत्र के धरौली मधुपुर वार्ड निवासी करमराज यादव की 52 वर्षीय पत्नी शांति यादव बुधवार को बाजार में सब्जी खरीदने आई थी। शाम को वह पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर परिजन भी पहुंचे और शव देखते ही चित्कार करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...