मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के हरदी गांव स्थित नहर पर रविवार को बाइक की ठोकर से नौवीं की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका पारू थाना क्षेत्र की हीरापुर निवासी बबनी कुमारी (18) थी। जख्मी छात्रा सुरेंद्र भगत की पुत्री कंचन कुमारी है। घटना के बाद बाइक लेकर युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों छात्रा हरदी बाजार से पैदल जा रही थी, तभी बाइक ने ठोकर मार दी। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...