मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बुधवार को वाहन की ठोकर से किशोरी जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोहर छपरा निवासी गोना पंडित की पुत्री बबीता कुमारी ○(17) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बबीता अपनी बहन के यहां पैदल जा रही थी। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...